भास्कर संवाददाता | रहली
भास्कर संवाददाता | रहली
श्रीरामवार्ड क्रमांक 3 के मतदान केन्द्र 6 में पार्षद पद के लिए हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज होगी। रिटर्निग ऑफिसर ने बताया सुबह 9 बजे से गवर्नमेंट कॉलेज के हॉल में मतगणना होगी। इसके अलावा बीना के मस्जिद वार्ड में कराए गए पुनर्मतदान के बाद आज मतगणना होगी। यह मतगणना गर्ल्स कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगी।