बिना इजाजत शुरू हुआ मेला बंद कराया
बीना| सब्जीमंडी के समीप बिना अनुमति झांसी के एक व्यक्ति द्वारा मेला शुरू किया गया था। जिसे जानकारी लगने पर एसडीएम ने पहुंचकर बंद कराया। जानकारी अनुसार झांसी के इलियास खान द्वारा नई सब्जी मंडी के समीप मनोरंजन के लिए मेला लगाया गया था। बीना उत्सव के नाम से लगे मेले की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन लगाया, लेकिन बिना अनुमति लिए मेला पब्लिक के लिए शुरू कर दिया।
जानकारी लगने पर एसडीएम डॉ. जे विजय कुमार ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मेले का जायजा लिया और मेला बंद कराया। एसडीएम ने मेला संचालक को निर्देशित किया कि मेले के लिए नाम भी बदल दें।