आचवल वार्ड में गृहस्थी का सामान चोरी
आचवल वार्ड में गृहस्थी का सामान चोरी
बीना.सूना घर पर पाकर चोरों ने बर्तन और कपड़े सहित अन्य सामग्री चुरा ली। जानकारी के अनुसार आचवल वार्ड निवासी नेकराम पिता गुल्ले अहिरवार (61) की बहन की तबीयत खराब होने के कारण वह बाहर गया था।
सूने घर को देखकर अज्ञात चोरों ने बर्तन, वस्त्रों सहित करीब 10 हजार रुपए की सामग्री लेकर चंपत हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।