प्रतीक होंगे बीना के एसडीओपी
बीना. आईपीएस 2012 बैच के अधिकारी कुमार प्रतीक बीना के नए एसडीओपी होंगे। यह सोमवार से बीना ज्वाइन करेंगे। इसके पहले कुमार प्रतीक ने शनिवार की शाम 5 बजे बीना थाने एवं एसडीओपी ऑफिस का निरीक्षण किया। लगभग आधे घंटे स्टाफ से परिचय लेने के बाद वह रवाना हो गए। टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि एसडीओपी आए थे, सोमवार से ज्वाइन कर सकते हैं।