पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में बाइक सवार के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर

सड़क हादसे में बाइक सवार के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिमलासा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी-04-सीजी-7028 को सतेंद्र यादव पिता भवानी यादव चला रहा था। कार में मालथौन स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. संगीता प|ि कमलेश मंडल तथा शिक्षक रानू प|ि महेश अहिरवार बैठी हुई थीं। बसाहरी टोल नाका पार करते ही गाड़ी सड़क किनारे खड़े विपिन पिता अमरचंद जैन (31) से टकरा गई जिससे उसके पैर में दो तथा हाथ में एक फ्रैक्चर आया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया। घटना में कार में सवार महिलाएं भी मामूली रूप से घायल हुईं। महिलाओं का कहना था कि नाका पार करते ही ट्रक तेजी से निकला जिसने कार में आगे टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी और बाइक से टकरा गई। खिमलासा पुलिस के अनुसार ट्रक से कार के टकराने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। विपिन जैन कुरवाई मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में टेक्नीशियन के रूप में पदस्थ है।

ट्रककी टक्कर से दो लोग घायल

बीना.ट्रककी टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवाजी वार्ड निवासी उमरान पिता मुन्ना खान (27) एवं संदीप पिता सुदामा प्रसाद सोनी (20) ने बताया कि वे शनिवार को दोपहर करीब 3.30 बजे बीना से सागर की ओर जा रहे थे। बारधा गांव के पास ट्रक क्रमांक एमएच-43-एफ-2380 ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

नाबालिगके साथ दुराचार करने वाला ललितपुर से गिरफ्तार

बीना.नाबालिगलड़की को भगाकर ले जाने एवं उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआई कमल निगवाल ने बताया कि बीना शहर में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की का 4 सितंबर को अपहरण हो गया था। जांच में पता चला कि पास रहने वाला कल्लू पिता संजय जैन (19) लड़की को बहला फुसला कर ले गया था और दुराचार किया। सूचना पर दोनों को ललितपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है।

कार्यालय संवाददाता. बीना

खिमलासा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी-04-सीजी-7028 को सतेंद्र यादव पिता भवानी यादव