पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक के नीचे आते आते बचा बाइक सवार

ट्रक के नीचे आते-आते बचा बाइक सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकरतिराहे पर सामने से रही गाड़ी से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार पीछे से रहे ट्रक के नीचे आते-आते बच गया। ट्रक जब बाइक पर चढ़ने लगा तब बाइक सवार ने छलांग लगा दी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम इटावा बाहरी क्षेत्र निवासी मुकेश पिता रामदया कुशवाहा बाइक क्रमांक एमपी-15-एन-8842 से आंबेडकर तिराहे स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने जा रहा था। सामने से रही गाड़ी से बचने के लिए वह रुका और पीछे से रहा ट्रक क्रमांक एमएच-46- एच-6340 बाइक से टकरा गया। टक्कर में बाइक सवार को चोट नहीं आई लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर राजू पिता रामकरण बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक धनोरा के समीप पावर ग्रिड जा रहा था।