पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोर करने से रोकने पर शराबी ने महिला को धक्का दिया, मौत

शोर करने से रोकने पर शराबी ने महिला को धक्का दिया, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कार्यालय संवाददाता . बीना

एक महिला को शराबी द्वारा धक्का देने से उस महिला की मौत हो गई। उसका सिविल अस्पताल में शनिवार को पोटमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे के आसपास बारधा गांव निवासी पार्वती पति नारायण नामदेव (75) अपने घर के सामने एक चबूतरे पर बैठी थी। उसी वक्त शराब के नशे में धुत गाली-गलौज करते एक व्यक्ति रहा था। दशरथ ने बताया कि उसकी मां ने शराबी को जोर-जोर से गाली-गलौज एवं हंगामा करने से रोका। यह सुनकर उसने चबूतरे पर बैठी महिला को धक्का दे दिया। जिससे वह गिरकर घायल हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हाे गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रमोद गोयल की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बीना के बारधा गांव की घटना