पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अधीक्षण यंत्री ने गांवों में छापा मारकर पकड़ी बिजली चोरी

जिला अधीक्षण यंत्री ने गांवों में छापा मारकर पकड़ी बिजली चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना . ग्रामीणक्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए जिला अधीक्षण यंत्री द्वारा टीम बनाकर छापामारी की गई। आगासौद वितरण केंद्र के ग्राम करोंदा, बेसरा कसोई में लोगों द्वारा सीधे तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जानकारी अनुसार आगासौद वितरण केंद्र अंतर्गत गांव करोंदा तथा बेसराकसोई में 50 हजार से अधिक की राशि बिजली बिल की बकाया थी। जिसे ग्रामीणों द्वारा जमा नहीं किया जा रहा था। अधीक्षण यंत्री के साथ किए निरीक्षण में विभाग को ग्राम बेसरा में देशराज, रघुराज, थान सिंह, हरि सिंह, बलराम तथा करोंदा में हरिनारायण बुंदेला, पप्पू यादव, शोभरन यादव, सचिन, अर्जुन सिंह, संजीव यादव के घर में चोरी की बिजली जलती पाई गई। जांच टीम ने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को चोरी नहीं रोकने पर फटकार लगाई। विद्युत चोरों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराए। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ यंत्री सुरेश धानुक, लाइन इंस्पेक्टर मनोहर नामदेव सहित स्टॉफ मौजूद था।