पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत टीम ने 2.75 लाख की वसूली कर 54 कनेक्शन काटे

विद्युत टीम ने 2.75 लाख की वसूली कर 54 कनेक्शन काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चल रहे सघन अभियान के अंतर्गत शहर में विद्युत की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे है। सहायक यंत्री एसएन चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली का उपयोग करने एवं उनके द्वारा बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण करीब 54 कनेक्शनों को काट दिया गया है।

इन कनेक्शनों को मिलाकर 2 लाख 75 हजार रुपए की बकाया राशि थी जिसकी वसूली की होनी थी। अभी तक दो लाख रुपए जमा कराए जा चुके हैं। श्री चतुर्वेदी ने बताया है कि चल रही जांच के दौरान यदि कोई कनेक्शन बिना बकाया राशि जमा किए गए पाया गया, तो उन उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाएंगे।