पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे क्षेत्र में लगी घास काटने बीना में चलाई जा रही जेसीबी

रेलवे क्षेत्र में लगी घास काटने बीना में चलाई जा रही जेसीबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीजयंती पर साफ-सुथरा रेलवे क्षेत्र दिखाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग संसाधनों का दुरुपयाेग कर रहा है। रेल अधिकारी घास, खरपतवार हटाने के लिए पांच दिनों से जेसीबी चलवा रहे हैं जबकि यह कार्य रेलवे के सफाई कामगारों से भी कराया जा सकता था।

गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान शहर सहित रेलवे क्षेत्र में भी शुरू होना है। बीना रेलवे क्षेत्र में इस अभियान का निरीक्षण करने के लिए रेलवे बोर्ड मेंबर दिल्ली से तथा भोपाल से अधिकारी आएंगे। अधिकारियों को चकाचक रेलवे क्षेत्र दिखाने के लिए अधिकारी गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के समीप पांच दिनों से घास एवं खरपतवार हटाने के लिए जेसीबी मशीन चलाई जा रही है। शुरूआती तीन दिन टीआरडी ऑफिस के पीछे मैदान को साफ करने के लिए जेसीबी चलाई गई। उसके बाद रेलवे स्टेशन के सामने पड़े मलबे एवं पेड़ों को हटाने जेसीबी का उपयोग किया गया। शनिवार को यही जेसीबी अस्पताल के सामने तथा आरआरआई के पीछे काम करती रही। जबकि रेलवे के पास सफाई कामगार, गैंगमैन इसी काम के लिए होते हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ सचिव राकेश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की मंशा गांधीवादी तरीके से साफ-सफाई की है लेकिन स्थानीय अधिकारी संसाधनों एवं राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं।

जहांनजर दौड़े वहां मिले सफाई

2अक्टूबर को रेल अधिकारी ट्रेन से उतरकर रेस्ट हाऊस जा सकते हैं। इसके लिए रेल अधिकारियों द्वारा ऐसा प्रयास किया जा रहा है उस रूट में गंदगी ना मिले। जबकि रेल यूनियन से सटकर तथा पार्सल आॅफिस के बाजू में गंदगी रोजाना बिखरी रहती है। इस गंदगी को गांधी जयंती के ठीक एक दिन पूर्व हटाया जाएगा। आवारा मवेशी, सुअर भी रेलवे क्षेत्र में गंदगी एवं बीमारियों का कारण बनते हैं। प्लेटफार्म क्रमांक 1 के सामने नालियां चोक होने से गंदगी जमा रहती है। कुछ यही स्थिति रेलवे स्टेशन के अन्य प्लेटफार्मों पर भी है।

कार्यालय संवाददाता .बीना

गांधीजयंती पर साफ-सुथरा रेलवे क्षेत्र दिखाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग संसाधनों का दुरुपयाेग कर रहा है। रेल अधिकारी घास, खरपतवार हटाने के लिए पांच दिनों से जेसीबी चलवा रहे हैं जबकि यह कार्य रेलवे के सफाई कामगारों से भी कराया जा सकता था।

गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जा रहा