करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से युवक की मौत
खुरई.बनहट गांव में खेत में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दयाराम पिता लखन आदिवासी ने घनश्याम की जमीन ठेके पर ली थी। वह रात में खेत पर सोने जाता था। बीती रात आठ बजे वह सोने के लिए गया था तभी दयाराम आदिवासी को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
सीएमसे महंगाई राहत मांगी
बीना.मप्र राज्य विद्युत मंडल पेंशन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सात प्रतिशत महंगाई राहत दिए जाने की मांग की है। सचिव डॉ. प्रेम श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र ने जुलाई 14 से आदेश दिए हैं बावजूद इसके प्रदेश में अक्टूबर 2014 से राहत राशि दी जा रही है यानी तीन माह के एरियर्स से हम पेंशनर्स को वंचित किया जा रहा है। मांग करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन नामदेव, अध्यक्ष आरडी पाल शामिल हैं।
देवरीमें महिला से दुष्कर्म
देवरी.थाना क्षेत्र के छीर देवरी गांव में एक विवाहिता से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार गांव के ही रहने वाले आरोपी वीरन सरमन यादव ने बीती रात महिला से टपरे में जबरदस्ती की। पुलिस केस दर्ज कर कर लिया है।
तहसीलमें बाइक हुई एक्सचेंज
बीना.लोक अदालत में शामिल होने ग्राम भांकरई से मोहर सिंह की बाइक को अज्ञात व्यक्ति ले गया। उस बाइक के स्थान पर वह अपनी गाड़ी क्रमांक एमपी 40 एमसी 5942 छोड़ गया। यह गाड़ी कुरवाई तहसील अंतर्गत ग्राम मेनखेड़ी निवासी हरिओम तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
नि:शुल्कस्वास्थ्य शिविर आज
खुरई.जैन युवा सेवा समिति के जेवायएसएस परमार्थ अस्पताल, मलैया जैन मंदिर के बाजू में आज सुबह 10 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। न्यास के अध्यक्ष जिनेन्द्र गुरहा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया है और ईसीजी, शुगर की जांच नि:शुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया शिविर के पहले तक अस्पताल में पंजीयन किए जाएंगे।
आजनिकाली जाएगी साइकिल रैली
खुरई.ज्ञानोदय सीनियर सेकंडरी आवासीय स्कूल के बच्चे आज साइकिल रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश देंगे। रैली में 200 से अधिक छात्र छात्राओं सहित शिक्षकगण शामिल होंगे। प्राचार्य विनय अग्रवाल ने बताया कि रैली सुबह 7.15 बजे स्कूल से रवाना होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सागर नाका से राहतगढ़ के प्राचीन श्री श्री 108 शि