दो दिन से बीना में जल सप्लाई बंद
आज दिन भर गुल रहेगी बिजली
शहर में दो दिन से पानी की सप्लाई बंद है। कारण-नदी पर फिल्टर के पास पाइप लाइन में फॉल्ट गया है। दो दिन से पानी मिलने से शहर की जनता ठंड में भी परेशान हो रही है। दो दिन पूर्व बीना नदी पर बने नगरपालिका के फिल्टर के पास पाइप लाइन लीकेज हो गई जिससे तीनों टंकियों तक पानी नहीं सका।
टंकियों से शहर में पानी की सप्लाई होती थी। टंकियां खाली रह जाने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। चूंकि शहर के ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं एवं कुएं सूख गए हैं। इस कारण पानी की सप्लाई नहीं होने पर लोग खासे परेशान हुए।
शिव वार्ड निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि दो दिन से पानी नहीं आया। आसपास कोई हैंडपंप भी नहीं है। प्राइवेट टैंकर मंगाकर घर में पानी भरवाना पड़ा।
इंदिरा गांधी वार्ड निवासी प्रवीण शर्मा के अनुसार पहले से ही पानी काफी गंदा रहा था। दो दिन पानी नहीं आया जिससे और परेशान हो गए। आचवल वार्ड निवासी नरेश चौहान, बड़ी बजरिया निवासी अरविंद जैन के अनुसार पाइप लाइन लीकेज की स्थिति में नगरपालिका को वॉटर टैंकरों से पानी की सप्लाई करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
टैंकरोंसे पानी क्यों नहीं भेजा जाता?
वीरसावरकरवार्ड निवासी वीरेंद्र साहू का कहना है कि नगरपालिका अपने दायित्वों के प्रति सजग नहीं है। नियमित जल कर के लिए दबाब बनाया जाता है लेकिन जब लाइन में फॉल्ट होता है तो वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए जाते।
गणेश वार्ड निवासी दुर्गेश राय ने कहा कि नगरपालिका को पानी सप्लाई नहीं होने की स्थिति में टैंकरों से पानी सप्लाई करना चाहिए।
सीएमओ हरिओम वर्मा का कहना है कि फिल्टर के पास पाइप लाइन फट गई थी, इस कारण शहर में पानी सप्लाई नहीं की जा सकी थी। शनिवार को लाइन दुरुस्त कर पानी की टंकियों को भर लिया गया है। रविवार से नियमित सप्लाई होगी।