पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार सहायकों को नहीं मिला वेतन

रोजगार सहायकों को नहीं मिला वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह महीने से रोजगार सहायकों का वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी पारिवारिक स्थिति खराब हो रही है। 64 पंचायतों के रोजगार सहायकों के लिए करीब जुलाई से अभी तक छह महीने बीत गए हैं लेकिन उन्हे मानदेय नही दिया जा रहा है, अधिकारियों की लापरवाही के कारण पंचायत के छोटे कर्मचारियों के वेतन को महीनों से अटका कर रखा जाता है।

सीईओ मूंगाराम मेहरा ने बताया कि मनरेगा का आवंटन आने के कारण रोजगार सहायकों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उनके वेतन की प्रक्रिया जिले स्तर पर होती है, हालांकि प्रस्ताव भेजे गए हैं, इसका भुगतान जिले के अधिकारियों द्वारा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जानकारी में आया है कि कुछ राशि अधिकारियों द्वारा भेज दी गई है और जो बाकी आना उसे भी जल्द ही वितरित कर दी जाएगी।