- Hindi News
- बीना के पाठक वार्ड में चल रहे अपार्टमेंट निर्माण का मामला
बीना के पाठक वार्ड में चल रहे अपार्टमेंट निर्माण का मामला
बीना के पाठक वार्ड में चल रहे अपार्टमेंट निर्माण का मामला
बीना| पाठकवार्ड में चल रहे अपार्टमेंट निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में वे लोग भी घायल हुए हैं जो दोनों पक्षों की तरफ से बीच-बचाव करने आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मनोरमा वार्ड निवासी अशोक पिता नत्थू चढ़ार अपार्टमेंट में काम कर रहा था कि आचवल वार्ड निवासी सुनील जैन, अंकुर जैन एवं शालू जैन ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए विजय कुशवाहा एवं विनोद सिंघई भी घायल हुए। बाद में अशोक चढ़ार, विजय कुशवाहा एवं विनोद सिंघई ने सुनील पिता अमीरचंद जैन, अंकुर जैन एवं पुष्पाबाई के साथ मारपीट की। अशोक चढ़ार की शिकायत पर सुनील, अंकुर एवं शालू जैन के विरुद्ध मारपीट एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इधर सुनील जैन की शिकायत पर विनोद, विजय एवं अशोक के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
जीआरपीएएसआई लाइन अटैच
बीना|जीआरपी थाने में पदस्थ एएसआई हरियान सिंह को एसआरपी ने लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई स्टेशन पर टीसी के साथ हुई मारपीट के बाद थाने आने वाले आरोपी का आवेदन लेकर वापस जाने देने को लेकर हुई है। जानकारी के अनुसार यह शिकायत स्टेशन पर पदस्थ टिकट कलेक्टरों ने एसआरपी से की थी।
घरमें महिला का शव मिला
रहली|बलेह चौकी क्षेत्र के गुढ़ा़खुर्द गांव में कीर्ति पति भरत यादव ने घर में फांसी लगा ली। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।