स्कूलों में सप्लाई हो रहा था अमानक भोजन
शहरकी चार शालाओं में कीड़े युक्त भोजन सप्लाई होने की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने शहर की सभी शालाओं में जा रहे मध्यान्ह भोजन को चैक कराया। जांच में सभी शालाओं में जा रहे मध्यान्ह भोजन को अमानक एवं गुणवत्ता विहीन पाया गया। जिस पर एसडीएम ने 13 स्व सहायता समूहों को नोटिस जारी किया है।
शहर की 25 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में सप्लाई होने वाले मध्यान्ह भोजन की जांच के लिए एसडीएम डॉ. जे विजय कुमार द्वारा टीमों का गठन किया गया। टीमों ने एक समय में सभी शालाओं तक पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की जांच की। भोजन में रोटियां जली हुई और सब्जी पतली थी। कई स्थानों पर मीनू अनुसार भी भोजन नहीं था। इन सभी शालाओं में शहर के 13 स्व सहायता समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन सप्लाई किया जा रहा था।
एसडीएम ने बताया कि मां वेष्णोदेवी स्व सहायता समूह, विकास स्व सहायता समूह, श्रीराधा स्व सहायता समूह, जागृति स्व सहायता समूह, वैकल्पिक व्यवस्था स्व सहायता समूह, जागरूकता स्व सहायता समूह, मां करौली स्व सहायता समूह, मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह, मां बीजासेन स्व सहायता समूह, मां शारदा स्व सहायता समूह, मां जानकी स्व सहायता समूह तथा शिवानी स्व सहायता समूह में लापरवाही से गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए भोजन वितरण किया जा रहा था। जिस कारण से सभी समूहों के अध्यक्ष एवं सचिव को नोटिस दिए गए है।
निरीक्षणमें बच्चे बर्तन धोते पाए गए
गुरुवारको हुए आकस्मिक निरीक्षण में लगभग सभी शालाओं में स्कूली बच्चे वर्तन धोते हुए मिले। जबकि नियमानुसार स्व सहायता समूहों को यह व्यवस्था करनी चाहिए थी। शाला रिकॉर्ड में भी मध्यान्ह भोजन को व्यवस्थित रूप से लेख नहीं किया जा रहा था। कई समूह तो ऐसे भी मिले, जिनके अध्यक्ष, सचिव कोई और हैं और संचालन कोई ओर कर रहा था।