न्यूज ब्रीफ
बीना. सतौरियासे ओढ़ामल तक 5 किलोमीटर की रोड तीन साल से अधूरी पड़ी है। स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन देकर सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीण अरविंद पटेल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग तीन साल पूर्व सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। सड़क आज तक पूरी नहीं हो सकी है। शिकायत करने वालों में राघवेंद्र पटेल, कृष्णमुरारी पटैलए प्रभुदयाल पटेल सहित ग्रामीण शामिल हैं।
नगरीयनिकाय चुनाव की बैठक
बीना. नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक राजीव गांधी वार्ड में हुई। बैठक में पार्षद पद के लिए दावेदारों ने दावे पेश किए। कार्यकर्ताओं को विधायक महेश राय, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान रतन यादव, ज्योति दुबे, मंजू बुंदेला, संजीव बोथ, अज्जू राय, हेमंत अहिरवार, चीनू काशिब उपस्थित थे।
भाजयुमोने सहायता राशि भेजी
शाहगढ़. भाजयुमोने कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि भेजी है। दान राशि एकत्र करने वालों में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिओम नरवरिया, विनय सोनी, चिंटू भल्ला, जिनेन्द्र बीला, अरविंद पटेल, मुकेश सेन, विकास जैन पथरिया, राजेंद्र जैन, नंदराम यादव सहित कई कार्यकर्ता थे।
घरमें घुसकर महिला छेडछाड़
रहली.वार्ड नंबर में रहने वाली एक महिला ने वार्ड के उमेश संधिया पर घर में घुसकर छेडछाड करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
हत्यारेपति को उम्रकैद
रहली.गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के रेंगुवा गांव में रतिराम (72) ने मामूली सी बात को लेकर अपनी प|ि की बका मारकर हत्या कर दी थी। अपर सत्र न्यायाधीश आरके भद्रसेन ने आरोपी का आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
समोवशरणमहामंडल विधान 26 से
बीना.बड़ी बजरिया स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री अभयसागर, पूज्यसागर, प्रभातसागर एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रम्हचारी विनय भैया के सानिध्य में समोवशरण महामंडल विधान 26 सितंबर से होगा। कार्यक्रम में 400 जोड़ा इंद्र इंद्राणी के खड़े होने का लक्ष्य रखा गया है।
पंचायतभवन का निरीक्षण
राहतगढ़.झिला गांव में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण जनपद पंचायत के एसडीओ एमएस गौर ने किया तथा निर्माण संबंधी गुणवत्ता की बात कही।
धनौरागांव से बाइक चोरी
खुरई.धनौरा गांव से चोरी हुई बाइक के मा