- Hindi News
- बीना। पार्षदप्रत्याशियों के चयन को लेकर वार्ड स्तर पर ब्लॉक
बीना। पार्षदप्रत्याशियों के चयन को लेकर वार्ड स्तर पर ब्लॉक
बीना। पार्षदप्रत्याशियों के चयन को लेकर वार्ड स्तर पर ब्लॉक कांग्रेस की बैठकें हो रही हैं। रविवार को कानूनगो वार्ड में हुई बैठक में पर्यवक्षेक अनिल आचवल के समक्ष जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस शहर में जीत दर्ज करना चाहती है तो कांग्रेस को बड़े नेताओं को भी वार्डोँ में पार्षद का चुनाव लड़ना चाहिए। बैठक में कानूनगो वार्ड से पार्षद पद के दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। बैठक में निर्मला सप्रे, पीपी नायक, गोपाल गोस्वामी, संजय सिंह, शशिमोहन तिवारी, स्वप्निल माथुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश सेन, सुभाष सिंघई, राजाराम अहिरवार सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए।
किसानोंको नि:शुल्क फॉर्म दिए
खुरई|भारतीयकिसान संघ ने बीमा संबंधी जानकारी बैंकों से प्राप्त करने के लिए सोमवार को किसानों को नि:शुल्क फॉर्म वितरण किया। जिसे भरकर किसान बैंक में जमाकर अपने बीमा राशि के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। मंडी उपाध्यक्ष सौभाग्य सिंह ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में क्रेडिट कार्ड मंे बीमा राशि काटना अनिवार्य है इसके बावजूद भी कुछ किसानों को बीमा राशि प्राप्त हुई है और कुछ किसान राशि से वंचित रह गए हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग की सर्वे रिपोर्ट में अनियमितताओं के कारण बीमा राशि भी किसानों को कम मिली है। किसान बैंक के चक्कर काट कर परेशान हो रहे है। भारतीय किसान संघ शाखा खुरई एवं मालथौन तहसील में वर्ष 2013 सोयाबीन की बीमा राशि से वंचित रहे किसानों को बैंकों से जानकारी प्राप्त करने के लिए फार्म निःशुल्क वितरण प्रतिदिन करेगा। अवकाश के दिनों में समय 12 बजे से 3 बजे तक कचहरी परिसर टीनशेड में फाॅर्म वितरण किए जाएंगे। जिसमें पासबुक लाना अनिवार्य किया गया है।