पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत, ईंट का परिवहन करते सात ट्रैक्टर पकड़े

रेत, ईंट का परिवहन करते सात ट्रैक्टर पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेतके अवैध परिवहन की जांच के लिए राजस्व टीम ने झांसी गेट के पास सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर तहसील में रखा है। सोमवार की सुबह नायब तहसीलदार वीएस रघुवंशी राजस्व टीम के साथ झांसी गेट पहुंचे और वहां खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कागजात, रायल्टी मांगी जो नहीं मिली। उन्होंने सभी वाहनों को जब्त कर तहसील भेजा। उन्होंने बताया सभी वाहन चालकों से दस्तावेज मांगे हैं। वाहन मालिकों का आरोप कि तहसील में जब-जब निर्माण होता है तब अवैध परिवहन के नाम पर वाहनों को पकड़कर रेत एवं ईंट तहसील में रखवाकर खाली करा ली जाती है और उस सामग्री से निर्माण हो जाता है।

बीना। नईबस्ती से राजस्व विभाग ने दो अवैध तरीके से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर कार्रवाई के लिए मामले एसडीएम को सौंपे हैं।