मालखेड़ी के आगे लिखा बीना
यात्रियोंकी परेशानी को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने मालखेड़ी स्टेशन के आगे बोर्ड पर बीना लिखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश आते ही हर जगह मालखेड़ी के साथ बीना लिखा गया है।
बीना के सब स्टेशन के रूप में रेलवे ने मालखेड़ी को विकसित किया है जो ट्रेनें जबलपुर से बीना होते हुए दिल्ली या गुना जाती थीं या दिल्ली से जबलपुर जाती थीं उन्हें फ्लाई ओवर से जोड़ते हुए सीधे मालखेड़ी स्टेशन से निकाला जाने लगा। इनमें ज्यादातर सुपर फास्ट ट्रेनें होती थीं। बीना आने या बीना स्टेशन से अन्य ट्रेन पकड़ने वालों को मालखेड़ी स्टेशन का पता नहीं होता था और वह धोखे से आगे निकल जाते थे इससे ज्यादातर यात्री परेशान थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे ने मालखेड़ी स्टेशन के साथ बीना का नाम जोड़ने का निर्णय लिया।
रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य श्रीराम पाराशर ने बताया कि उन्होंने पत्र द्वारा जीएम एवं रेलवे बोर्ड को इस समस्या से अवगत कराया था। चूंकि शिकायत उचित थी लिहाजा रेलवे ने बीना का नाम स्टेशन पर लिखवाया और पत्र द्वारा सूचित भी किया। मालखेड़ी स्टेशन के डिप्टी एसएस संजय कनोजिया ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
भोपालमंडल में शामिल करने भी लिखा पत्र
मालखेड़ीस्टेशन वर्तमान में जबलपुर मंडल अंतर्गत आता है इसलिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं रेल यूनियन पदाधिकारियों ने जीएम को पत्र लिखकर मालखेड़ी को बीना रेलवे स्टेशन के साथ भोपाल मंडल में करने की मांग की है।
बीना। मालखेड़ी रेलवे स्टेशन अब बीना मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के नाम से जानी जाएगी।