कलचुरी कलार समाज की बैठक
बीना. हैहयकलचुरी कलार समाज की ओर से भीम वार्ड में बैठक हुई। अध्यक्षता बिंद्रावन प्रसाद राय ने की। सदस्यों ने बताया कि 30 अक्टूबर को सप्तमी पर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई जाएगी जिसकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मनोहर राय, मनसुख राय, रवि राय, महेंद्र राय, सुरेंद्र राय, संजय राय, जगदीश राय सहित कई लोग शामिल थे।
सबलायोजना से किशोरियों को समझाइश
बीना.शहरीपरियोजना के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग में सखी सहेली प्रशिक्षण दिया गया। सुपरवाइजर माया नेक्या ने 11 से 18 वर्ष तक की किशोरियों को किशोरी अवस्था, शारीरिक परिवर्तन, मासिक धर्म, शारीरिक स्वच्छता, आहार पोषण संबंधी जानकारी दी। परियोजना अधिकारी संध्या शिंदे ने युवतियों को समझाइश दी गई।
पालिकाने चलाया सफाई अभियान
रहली.नगरपालिका की ओर से इन दिनों विशेष सफाई अभियान जारी है। सीएमओ एनएन पांडे ने बताया नवरात्रि पर्व पर देवी पंडालों एवं मंदिरों के आसपास के परिसर सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है।
हाईकोर्टपहुंचा प्रतिनिधिमंडल
गढा़कोटा.अधिवक्तासंघ का प्रतिनिधि मंडल हाईकोर्ट गया और गढ़ाकोटा में श्रंखला कोर्ट शुरू करने के अलावा कोर्ट की बिल्डिंग बनाने का ज्ञापन दिया। संघ के अघ्यक्ष जेपी चौदहा, सचिव बहराम खान, संरक्षक फारूख खान, जीमल कुरैशी, राजाराम कोरी ने बताया कि जज और अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा से मुलाकत कर अपनी बात रखी है।
132केवी के सब-स्टेशन का लोर्कापण कल
खुरई.बिजलीविभाग के जगदीशपुरा स्थित 132 केवी के सबस्टेशन का लोर्कापण एक अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 4 बजे क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर करेंगे। जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एई बीएस पटैल ने बताया कि सब-स्टेशन करीब 18 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया गया है। जिसके शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। पर्याप्त मात्रा में वोल्टेज मिल सकेगा।
एक्सरेमशीन का लोर्कापण कल
खुरई.सरकारीअस्पताल में 300 एमए की एक्सरे मशीन का लोर्कापण एक अक्टूबर दोपहर एक बजे कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह करेंगे। बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि यह मशीन 4.48 लाख रूपए की लागत से लगाई गई है। जिससे अब मरीजों को एक्सरे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इससे रीढ़ की हड्डी सहित जटिल एक्सरे भी हो सकेंगे।