सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बाइकपर सवार एक व्यक्ति की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे के आसपास सर्वोदय चौराहे से बारधा गेट की ओर जा रहे गिट्टी से भरे डंपर क्रमांक एमपी-06-जीए-1275 के चालक ने चंद्रशेखर वार्ड निवासी अखिलेश हजारी पिता कमलेश हजारी (44) की बाइक को टक्कर मार दी। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अखिलेश पाठक वार्ड के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे।
पुलिस ने बताया अखिलेश बारधा गेट से सर्वोदय चौराहा की ओर जा रहे थे उसी वक्त अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने से रहे डंपर के नीचे गए जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डंपर वाहन चालक मौका देखकर भागने लगा, जिससे लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस कार्रवाई के बाद अखिलेश के छोटे भाई राकेश ने बताया अंतिम संस्कार कटरा मुक्तिधाम में सुबह 9 बजे होगा।
संदिग्धहालत में महिला की मौत, आज होगा पीएम
बीना|अज्ञातकारणों से महिला की मौत हो गई। सहायक निरीक्षक सुनीता विदुआ ने बताया कि खिमलासा थाना अंतर्गत पटी गांव निवासी आरती पति हेमराज घोषी (33) की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। डॉ. दीपक तिवारी ने बताया पीएम सुबह किया जाएगा। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
खुरईमें रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
खुरई|रेलवेट्रैक के पास मंगलवार को सुबह 8.30 बजे अज्ञात शव मिला है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ट्रेन से गिरना प्रतीत हो रहा है। शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने प्वाइंटमैन देवेन्द्र पाठक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है िपछले दो महीनों में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के शव रेलवे ट्रैक पर मिल चुके हैं।