ईवीएम में नीला, पीला और गुलाबी बटन होगा
बीना | त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए जनपद पंचायत सभागार में ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायकों को शामिल किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सीपी तिवारी, केके जैन ने बताया कि मतपत्रों से चुनाव में काफी वक्त लगता था। मतगणना के दौरान भी अधिक समय लगता था। इसके अलावा गल्तियों के कारण काफी मत निरस्त हो जाया करते थे। लेकिन ईवीएम से किए जाने वाले मत निरस्त नहीं होते है, ही इसके मतों की गणना करने में अधिक वक्त लगता है। एक मशीन में अधिकतम 7900 मत डाले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनावी प्रक्रिया में बैलेट यूनिट तीनों पदों के लिए अलग अलग होंगे।