बीना से आगासौद मुसीबत का सफर
बीना से आगासौद मुसीबत का सफर
बीना शहर से आगासौद, कंजिया जाने वालों को यह सड़क परेशानी बन गई है। बारिश हुई तो मिट्टी कीचड में तब्दील हो जाती है जिससे वाहन फंसते हैं। वाहन के अलावा पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। धूप निकले तो वही कीचड़ धूल में तब्दील होकर वाहनों के पीछे उड़ने लगती हैं। गौरतलब है कि इस सडक से रिफायनरी, जेपी सहित मुंगावली, अशोकनगर की ओर प्रतिदिन सैकड़ो वाहन निकलते हैं।