पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में मिली इल्लियां

4 स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में मिली इल्लियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉस्टल का ताला भी नहीं खुला और बिल आया 40 हजार

मंगलभवन के पास बना गर्ल्स हॉस्टल बंद रहने के बाद भी बिजली बिल 40 हजार के करीब आया है। यह बिल उस समय का है जब गर्मियों की छुटि्टयां थी और लगभग ढाई माह हॉस्टल बंद रहा। हॉस्टल अधीक्षक का कहना है बिल लेकर एक, दो नहीं कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों के पास गए लेकिन सुनने की बजाय कनेक्शन काटने की बात करते हैं।

हॉस्टल अधीक्षक गायत्री परिहार ने बताया कि मई में 39 हजार 984 रुपए का बिल आया था। इतना ज्यादा बिल आने पर विद्युत मंडल अधिकारियों को पत्र लिखकर यह बताने की कोशिश की कि ढाई माह से हॉस्टल बंद है, ऐसे में इतना ज्यादा बिल कैसे सकता है? लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और बिल बिना सुधारे लगातार भेजा जाता रहा। मई के बाद जून की खपत का बिल जब जुलाई में आया तो वह केवल 1310 रुपए का था। तीन-चार बार अधिकारी कनेक्शन काटने के लिए भी हॉस्टल पहुंचे। लेकिन मेरे मिलने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

अधीक्षक गायत्री परिहार का कहना है कि जब छात्रावास खुला रहता है तब इतनी खपत नहीं होती तो हॉस्टल बंद रहने पर 40 हजार का बिल कैसे सकता है? अब यह शिकायत उन्होंने एसडीएम से की है और एसडीएम ने विद्युत मंडल के कार्यपालन अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। कार्यपालन यंत्री डीएस राठी का कहना है मंगलवार को अधीक्षक जाएं, जो भी होगा हल निकाला जाएगा।