पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना पालिका के जनसेवकों की नियुक्तियां निरस्त

बीना पालिका के जनसेवकों की नियुक्तियां निरस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकामें दो साल पहले हुई 17 जनसेवकों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। पालिका अध्यक्ष की शिकायत के बाद जांच में यह पाया गया कि बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए तत्कालीन सीएमओ ने सामान्य वर्ग की नियुक्ति की थी।

जुलाई 2012 में तत्कालीन सीएमओ पीएस बुंदेला ने 17 जनसेवकों की भर्ती की थी। भर्ती के दौरान पालिका अध्यक्ष पार्वती राय एवं सीएमओ के बीच विवाद हुआ था। नपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव से भर्तियों के दौरान अनियमितताएं होने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच डिप्टी डॉयरेक्टर नगरीय प्रशासन विभाग आरके शर्मा से कराई गई। डेढ़ साल से अधिक चली जांच के बाद शासन ने माना कि भर्ती में अनियमितताएं हुई हैं। सीएमओ ने बैकलॉग की रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लोगों को जनसेवक बना लिया, जो कि नियम विरुद्ध है। अत: यह सारी नियुक्तियां निरस्त की जानी चाहिए। शासन ने 12 सितंबर को सभी नियुक्तियां निरस्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिए।

डिप्टी डॉयरेक्टर (नगरीय प्रशासन) आरके शर्मा ने बताया कि जनसेवक भर्ती के दौरान काफी गड़बड़ियां की गई थीं। जांच में खुलासा होने पर शासन को लेख किया गया। शासन ने नियुक्तियां निरस्त कर दी है। पीआईसी की अनुशंसा के बाद शासन इन नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगा देगा। इन दो वर्षों में जनसेवकों को जो वेतन दिया गया है, परिषद चाहे तो उसकी वसूली भर्ती करने वाले सीएमओ से कर सकती है। सीएमओ पीएस बुंदेला का कहना है कि मैंने किसी तरह की अनियमितताएं नहीं की थीं। नियुक्ति के समय शासन से अनुमति ली गई थी।

यह कर्मचारी होंगे बेरोजगार : शासन के आदेश के बाद वर्ष 2012 में भर्ती हुए राजू पिता धीरज गौड़, सूरत पिता लक्ष्मण सिंह गौड़, देवानंद सिंह पिता चैनसिंह गौड़, रामकिशन पिता देवेंद्र सिंह, नवीन पिता ब्रिजेंद्र आयतकर, हरिसिंह पिता पंचम लाल, रामप्रसाद पिता फूलचंद रैकवार, साबिर पिता सालम खान, हरिनारायण पिता दीनानाथ नामदेव, जितेंद्र पिता श्यामलाल, नफीस खान, राजेश पाल पिता कल्याण सिंह, कुंवर दिग्विजय सिंह पिता सुखराम, मुकेश सेन पिता भोलाराम सेन, नरेंद्र यादव पिता लक्ष्मण यादव, राजनाथ पिता कामता प्रसाद एवं मनोज पिता भगवानदास कोली बेरोजगार हो जाएंगे। हालांकि अभी यह सभी नपा में काम कर रहे हैं।

डेढ़माह पूर्व हुई नियुक्तियां भी निरस्त : लगभगडेढ़ माह पूर्व वर्तमान सीएमओ हरिओम वर्मा द्वारा