- Hindi News
- प्रबंधन ने मानी सालों से अटकी रेल कर्मचारियों की मांगें
प्रबंधन ने मानी सालों से अटकी रेल कर्मचारियों की मांगें
डब्ल्यूसीआरईयूकी ओर से कर्मचारियों के हितों को लेकर रखी गई मांगों पर रेल प्रबंधन ने मंजूरी दे दी है। यूनियन के कोषाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि बीमार कर्मचारियों के लिए संपूर्ण जांच करके ही उनकी मेडिकल केटेगरी घोषित की जाएगी।
डाउन यॉर्ड के कर्मचारियों को अंधेरे में काम करना पड़ता था, जिसके लिए बिजली टावर की स्वीकृति मिल चुकी है। झांसी गेट से नानक वार्ड और रेलवे कॉलोनी तक रोड, इलेक्ट्रॉनिक जनरल एवं 4 अन्य विभागों के कर्मचारियों को लार्जेंस स्कीम के फायदे मिलेंगे।
रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को मच्छरों के बचाव से इमरजेंसी दवाइयां होना, किसी भी पल बिजली सप्लाई बंद होना संबंधी एवं सप्ताह में केवल दो दिन पैथोलॉजिस्ट उपलब्ध होने के समस्याएं थी जिसके समाधान के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेएस अजमानी द्वारा आश्वस्त किया गया।
इसके अलावा यूनियन प्रतिनिधियों ने ईस्ट आईओडब्ल्यू एवं वेस्ट डिपो, टीआरडी डिपो और इलेक्ट्रिकल डिपो का दौरा किया।
उस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकृत करने की कोशिश की गई।
इस अवसर पर यूनियन के सचिव संजय जैन, एनआर अग्निहोत्री, एससी राजपूत, संतोष हरदेनिया, आनंद शेषा, मृत्युंजय कुमार, रवि राय, परवेज खान, टीआर लडिया, धर्मेंद्र भदौरिया, हीरालाल वर्मा, अशोक भारिया, पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।