पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना के 20 गांवों में बनेंगे बलराम तालाब

बीना के 20 गांवों में बनेंगे बलराम तालाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना। कृषिविभाग की ओर से बलराम तालाब योजना के तहत हितग्राहियों के स्वीकृत आवेदन जिला कार्यालय में दिए गए हैं। आरएईओ राजेश शर्मा ने बताया कि अप्रैल-14 से आवेदन आए थे जिन्हें मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।उन्होंने बताया रुसल्ला, लश्कर, मुड़िया देहरा, इटैया, ढाड़, विल्धव, गिरोल, करोंदा, ढुरूवा, गुनगी और सतौरिया सहित अन्य गांव से 20 किसानों के बलराम तालाब के निर्माण के लिए आवेदन आए थे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए 1 लाख रूपए की अनुदान राशि एवं सामान्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 हजार रूपए की सब्सिडी पर योजना है। इसके अलावा 50 प्रतिशत निर्माण कार्य होने पर 20 हजार राशि उसके बाद हितग्राहियों के खाते में प्रदान होगी।