एबी स्विच स्पार्क होने से बिजली गुल रही
मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को
बीना | मॉडलस्कूल प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी रविवार को एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित की जा रही है। प्राचार्य एमएम पटेल ने बताया कि इस परीक्षा में 283 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 फरवरी के पहले अपना प्रवेश पत्र डाउन कर प्राप्त कर लें। परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। समस्त परीक्षार्थियों को 15 मिनिट पहले उपस्थित होना अनिवार्य है। पटेल ने बताया कि प्रवेश पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए अन्यथा उनके लिए परीक्षा में प्रवेश नही दिया जाएगा।
कॉलेजचलें अभियान के तहत हुई बैठक : शासकीयकन्या महाविद्यालय में कॉलेज चले अभियान के तहत बैठक हुई। प्राचार्य चंदा र|ाकर ने बताया कि कॉलेज में छात्राएं अधिक से अधिक प्रवेश ले और संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लें।
कार्यालय संवाददाता | बीना
इनदिनों विद्युत विभाग बिजली सप्लाई की अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे शासकीय- अशासकीय कार्यालयों कार्य प्रभावित हो रहे है। सोमवार को सुबह 11 से गुल हुई बिजली को दोपहर 1 बजे के आसपास सुचारू किया गया। इसी तरह शनिवार को भी बिना सूचना के घंटों देर सप्लाई को बंद रखा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भूपेंद्र राय ने बताया कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा बिना सूचना के दो से तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जिससे छात्रों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को भी बिजली का आना-जाना लगा रहता है। सहायक अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि इटावा फीडर के पास वाले ट्रांसफॉर्मर का एबी स्विच में खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बंद की गई थी।