- Hindi News
- शिविर में आईं सड़क, नाली को लेकर शिकायतें
शिविर में आईं सड़क, नाली को लेकर शिकायतें
कार्यालय संवाददाता | बीना
प्रतापवार्डमें नगरपालिका द्वारा समस्या निवारण शिविर लगाया गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे से शिविर शुरू हुआ। जिसमें लोगों की शिकायतों को सुना गया। जिन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सकता था उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायतों को बाद में हल कराने का आश्वासन दिया गया।
शिविर का शुभारंभ विधायक महेश राय एवं नपाध्यक्ष नीतू राय ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारी कोशिश समस्याओं को हल करने की है। कुछ समस्याओं में समय लग सकता है लेकिन प्रयास पूरा होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अभी केवल शुरूआत हुई है नगरपालिका के कर्मचारी, प्रतिनिधि बार-बार आपके पास आएंगे। शिविर में लोगों द्वारा स्ट्रीट लाइट, नल योजना, सुअर, हाइटेंशन लाइन, ट्यूबवेल, गंदगी सहित अन्य समस्याएं बताई गईं। साफ-सफाई के लिए नगरपालिका के अमले को मौके पर ही निर्देश दिए गए। पार्षद संजय सिंह ने सुअरों को वार्ड से हटाने से मांग की। उन्होंने अयोध्या कॉलोनी एवं रेल पटरी के दूसरी तरफ वार्ड में पानी के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की। प्रतापवार्ड में माध्यमिक शाला के पास से होकर गई हाइटेंशन लाइन के कारण शाला के छात्र छात्राओं को हमेशा डर बना रहता है। इस विषय पर चर्चा कर इसे हटाकर अन्य स्थान से निकालने के लिए कहा गया। प्रताप वार्ड एवं वार्ड की कॉलोनी में से कुछ गलियों में स्ट्रीट लाइट ही नही है। तो कुछ स्थानों की लाइट बंद रहती है। लोगों ने नाली से गंदगी निकलने के बाद सफाई नहीं होने की शिकायतें भी कीं। नगरपालिका अध्यक्ष ने सीएमओ हरिओम वर्मा से कहा कि जो कर्मचारी नाली से कचरा निकालता है वह उस कचरे को ट्रॉली में समेटे भी। जो कर्मचारी लापरवाही करे, उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए।
इनमेंलग सकता है वक्त
वार्डके लोगों के लिए सबसे ज्यादा समग्र आईडी एवं राशन संबंधी परेशानियां रही है कुछ गड़बड़ी के कारण इसमें दस-पंद्रह दिन लग सकते है। पेंशन आई जो गलत हो गई है, जिस कारण से उनकी पेंशन रुकी है। शिविर में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सब इंजीनियर बीपी चंदेल, नजीब काजी, चंद्रशेखर सहित अन्य शामिल हुए।