ट्रेन से कटा मिला युवक का शव
बीना। आगासौद रोड डबल लॉक के पास एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार प्रताप वार्ड निवासी राजकुमार पिता श्यामलाल धानक (30) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जिसका पीएम अस्पताल में कराया गया है। उसके सिर पर चोट, हाथ कट गया एवं कुछ घाव भी थे, संभवत: उसकी मौत ट्रेन दुर्घटना से हुई है। परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है।