- Hindi News
- महाकाल ने छबीना शृंगार में धारण की नरमुंड माला
महाकाल ने छबीना शृंगार में धारण की नरमुंड माला
ज्योतिर्लिंगमहाकाल ने गुरुवार को छबीना शृंगार में सजकर चांदी के नरमुंडों की माला धारण कर भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। महाशिवरात्रि से पहले महाकाल मंदिर में चल रही शिवनवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन भगवान चांदी के मुघौटे में दर्शन दे रहे हंै। नवरात्रि के चाैथे दिन महाकाल का छबीना शृंगार हुआ। पुजारी कैलाश गुरु, दिनेश गुरु ने बताया गर्भगृह में सुबह 11 ब्राह्मणों के अभिषेक-पूजन के पश्चात दोपहर 3.30 बजे बाबा को चांदी का मुघौटा लगाकर राजसी वेशभूषा में शृंगारित किया गया। भीड़ कम होने से श्रद्धालुओं ने गर्भगृह से दर्शन किए। रात 10.30 बजे तक भक्त उमड़े। शिवनवरात्रि के पांचवें दिन शुक्रवार काे राजा महाकाल होल्कर के मुघौटे में दर्शन देंगे। शाम 4 बजे से दर्शन शुरू होंगे।