- Hindi News
- जबलपुर से आए अफसर ने लिया स्टेशन का जायजा
जबलपुर से आए अफसर ने लिया स्टेशन का जायजा
जबलपुरसे आए सीओएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और कमियां पाई जाने पर स्टेशन प्रबंधक को सुधार करने के निर्देश दिए। बुधवार को सीओएम एके जैन दोपहर 1.40 बजे मेमो ट्रेन से बीना स्टेशन पहुंचे। इसके पहले उन्होंने गंजबासौदा का निरीक्षण किया। उसके बाद बीना पहुंचकर लाबी देखी। यहां ट्रेन ड्राइवर, गार्ड की कमी है। प्रतीक्षालय, कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीओएम प्रदीप ओझा, विजेन्द्र कुमार सीनियर डीसीएम मौजूद थे।