पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल डी वार्मिंग दिवस आज, दिया प्रशिक्षण

नेशनल डी-वार्मिंग दिवस आज, दिया प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना | नेशनलडि-वार्मिंग डे (राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस) के अंतर्गत एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एलएचवी एवं सुपरवाइजर को सिविल अस्पताल एवं एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक एक में विकासखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को नेशनल डी वार्मिंग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रो पर कृमिनाशक एलवेंडाजोल का घोल एवं दवा खिलाई जाएगी। 1 साल से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं स्कूली छात्र छात्राओं को प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों द्वारा कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल में करीब 75 शिक्षक उपस्थित हुए। अग्रवाल ने बताया कि कृमि संक्रमण अस्वच्छता संक्रमित मिट्टी के द्वारा होता है। कृमि परजीवी होते है, जो भोजन और जीवित रहने के लिए मनुष्य की आंतों में रहते है। यह मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को खाते है, जिससे खून की कमी, कुपोषण और वृद्धि में रुकावट होती है।