- Hindi News
- रिलायंस के पीछे हटने के बाद जयप्रकाश ग्रुप जेएसडब्ल्यू एनर्जी को बेचेगा पावर प्लांट
रिलायंस के पीछे हटने के बाद जयप्रकाश ग्रुप जेएसडब्ल्यू एनर्जी को बेचेगा पावर प्लांट
मेलबर्न| जयप्रकाशग्रुप ने रिलायंस पावर के साथ डील टूटने के एक ही दिन बाद अपने तीन पावर प्लांट बेचने के लिए जेएसडब्लू एनर्जी के साथ समझौता कर लिया है। जेएसडब्लू एनर्जी ने जिन तीन पावर प्लांट के लिए एमओयू साइन किया है उनकी कुल क्षमता 1,891 मेगावाट है। ये हैं 300 मेगावाट का बासपा-2 प्लांट, 1091 मेगावाट का करचम वांगटू हाइड्रो प्लांट और 500 मेगावाट का बीना थर्मल प्लांट। जेएसडब्लू एनर्जी तीनों प्लांट की 100 फीसदी इक्विटी लेगी। नई डील कितने में हुई है, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी इसके लिए कर्ज जुटा सकती है। रिलायंस पावर के साथ यह डील 12,000 करोड़ रुपये में होनी थी, लेकिन बुधवार को अनिल अंबानी समूह की कंपनी इससे हाथ खींच लिया। सूत्रों का कहना है कि करचम प्लांट की क्षमता स्पष्ट होने से यह सौदा टूटा है। प्लांट को मंजूरी 1000 मेगावाट की थी जबकि इसे बनाया गया था 1200 मेगावाट का। इसे सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने नोटिस भी भेजा है