भगवान बाहुवली का महामस्तिकाभिषेक कल
प्राचीनदिगंबर जैन में 9 फरवरी को भगवान बाहुवली की खड़गासन प्रतिमा का महामस्तिकाभिषेक 108 स्वर्ण कलशों से सुबह सात बजे किया जाएगा। आर्यिकाश्री तपोमति माताजी, आर्यिकाश्री अनंतमति माताजी सहित 29 आर्यिकाओं के ससंघ सानिध्य में विशेष पूजा होगी। इसके अलावा आदिनाथ बड़कुल जैन मंदिर में 10 फरवरी को भगवान आदिनाथ का महामस्तिका अभिषेक सुबह सात बजे होगा। उसके बाद आर्यिकाश्री तपोमति माताजी का दीक्षा दिवस मनाया जाएगा।
साईंरथ यात्रा 14 को
बीना।मां जागेश्वरी शक्तिपीठ पर साईं प्रतिमा के स्थापना दिवस पर 14 फरवरी को साईं बाबा की रथ यात्रा निकाली जाएगी। मां जागेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यात्रा शाम 6 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। शहर भ्रमण के बाद यात्रा का मंदिर में समापन होगा और बाबा का पूजन, अभिषेक किया जाएगा। गौरतलब है यहां से निकलने वाली साईं पालकी में जिले भर से भक्त पहुंचते हैं।