76 ने दी बुद्धि की परीक्षा
गर्ल्सकॉलेज में वर्ष 2014-15 का वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. चंदा र|ाकर ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्रीड़ा एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक, व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उप-विजेता रहने वाली टीम में शामिल सदस्य नेहा राय, मेघा ठाकुर, अंजली बुंदेला, पूजा जायसवाल, विनीता राजपूत, सोनम राय, शिवानी ठाकुर एवं अंतर विश्वविद्यालयीन स्तर पर शिवांगी ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रभारी डॉ. निशा जैन द्वारा राज्य स्तर समूह गान स्वाति जैन, गीतिका पुरोहित, कृति पाराशर, विद्योत्तमा पुरोहित, योगिता साहू, रिचा ठाकुर, वरुण व्यास को, अंतरजिला विश्वविद्यालय स्तर पर अर्पिता यादव, कोलॉज के लिए रश्मि अहिरवार, परिसरदूत मतदाता जागरुकता अभियान के लिए स्वाति जैन, कृति पाराशर को पुरस्कृत किया गया।
छात्रा चैम्पियन के रूप में नेहा राय एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए प्रवेश लोधी सम्मानित हुईं। संचालन डॉ. सरोज जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रो. संध्या टिकेकर, डॉ. एके जैन, विनय दुबे, उमा लवानिया, रश्मि जैन, नवीन नामदेव सहित छात्र-छात्रााएं और अभिभावक मौजूद थे।
बीओआरएलने शुरू कराई प्रतियोगिताएं
बीना।बीओआरएल ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराई गईं। पहले दिन क्रिकेट का पहला मैच मूड़री में पार गांव की दो टीमों के बीच हुआ। सत्यजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों के मैदान में यह खेल होंगे। 25 ग्रामों के बीच खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सात दिवसीय इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल समूह के अलग अलग खेल होंगे। 15 एवं 16 फरवरी में सेमीफाइनल एवं फाइनल प्रतिस्पर्धाएं होंगी। खेलों का आयोजन शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जा रहा है। यह जानकारी बीओआरएल के सीनियर एचआर मैनेजर केपी मिश्रा ने दी।
बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि।