हत्या या आत्महत्या जांच होगी
बिजली बिल वसूलने गए अमले से अभद्रता
पाठकवार्ड के मकान में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है मोबाइल की कॉल डिटेल की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी नहीं कह सकते हैं या हत्या है या आत्महत्या ? पुलिस के अनुसार पाठक वार्ड निवासी ललित पिता अशोक गोस्वामी (25) ऊपर वाले कमरे में रहते थे। बुधवार को उनका शव छत से मफलर से लटका मिला।
एसआई रवि उपाध्याय ने बताया कि ललित झांसी का रहने वाला है। वह बीना में पाठक वार्ड निवासी डॉ सुरेन्द्र शाहनी के मकान में किराए से रहता था। उसके साथ उसकी मां और उसका एक भाई आकाश उसके साथ रहते था। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी, जिसकी प|ी यहां नहीं थी।
उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को सुबह आकाश कुछ काम के लिए ऊपर वाले कमरे में गया तो उस वक्त अंदर से दरवाजा बंद था। काफी प्रयास करने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो सीढी़ लगाकर दूसरे घर पर चढ़ गया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसका भाई फंदे से लटका था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेंदा मिल में कार्य करता था।
बीना के पाठक वार्ड में घटनास्थल की जांच करती पुलिस।