मुसाफिरों को स्कैच बता रही है पुलिस
बीना स्टेशन पर पिछले दिनों अाधा दर्जन लोग हुए जहरखुरानी का शिकार
कार्यालयसंवाददाता। बीना
जहरखुरानीकी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का जीआरपी को अभी तक एक भी सुराग नही मिला है। इधर चार दिन पहले बदमाशों के स्कैच तैयार कर दिए गए है लेकिन उन्हें ओपन नही उन्हें ओपन नही किया जा रहा है, एक के बाद एक स्टेशन पर कई दफा युवकों को खाने और पीने की सामग्री में मिलाकर उन्हें बेसुध कर लूटा गया है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा सख्ती नही वरती जा रही है। गांव जिला शहडोल निवासी विजय पिता बिहारी लाल (24) और जौरा गांव जिला शहडोल निवासी राजेन्द्र पिता रामचरण (26) ने बताया कि नशे की दवा पिलाने वाले युवक ने मुझसे कहा था कि तुम मेरे सामान की सुरक्षा करना में चाय लेने जा रहा हूं ठंडी बहुत है साथ मे पियेंगे। उनकी शिनाख्त करने के लिए हम थाने हमें थाने में रुकवाया गया है। उन्होंने बताया कि मेरे अलावा इसके पहले एक युवक के साथ और भी नशे की दवा पिलाने वाले मामले किए जा चुके है। यही स्थिति हमारे साथ भी हो चुकी है। टीआई ओडी मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों को बदमाशों की तलाश करने के लिए थाने मे रखा गया है, उन्हें रेलवे स्टेशन प्रांगण एवं चयनित ट्रेनों में ले जाकर पहचान कराई जा रही है।
जनताका आरोप
गौरतलबहै बीना स्टेशन महत्वपूर्ण जंक्शन है और इस तरह की घटनाएं आए दिन होने से यात्री िचंतित रहते हैं। यहां जनता का आरोप है कि आरपीएफ अपना दायित्व नहीं निभाती है।