देहरी फाटक पर आज बनेगा अंडरब्रिज
देहरीरोड स्थित फ्लाई ओवर पर रेलवे द्वारा आज अंडरब्रिज बनाया जाएगा। सुबह से पांच घंटे के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। जिसमें ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। एक ट्रेन को बीना होते हुए निकाला जाएगा।
मालखेड़ी रेलवे स्टेशन को फ्लाई ओवर के जरिए गुना रेल लाइन से जोड़ा गया है। रेल लाइन पर देहरी गांव के पहले एक रेलवे गेट पड़ता है। जिस गेट को बंद करने के लिए रेलवे द्वारा अंडरब्रिज बनाया जा रहा है।
अंडरब्रिज के लिए दो दिन से काम चल रहा है और आज शनिवार को सुबह 8:15 बजे से मेगा ब्लॉक ले लिया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सवा आठ से दोपहर 12:30 तक मेगा ब्लॉक है। इस दौरान फ्लाई ओवर पर ट्रेनों की आवाजाही महादेवखेड़ी स्टेशन से मालखेड़ी के बीच बंद रहेगी। इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी को बीना होते हुए निकाला जाएगा।