मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने सांई दफ्तर को सील किया
सर्वोदय चौराहा के पास डीके कॉपलेक्स में स्थित चिटफंड कंपनी साई के कार्यालय में बुधवार को मुंबई से क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आकर रिकॉर्ड खंगाला। संपत्ति एवं आय का ब्योरा लेकर कार्यालय को सील कर दिया है।
ईओडब्ल्यू एपीएल जादव टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे साई कंपनी कार्यालय पहुंचे और रिकॉर्ड सहित संपत्ति का ब्योरा एकत्र किया। जादव ने बताया कि इस कार्यालय से रिपोर्ट बनाकर ब्रांच के बड़े अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिकॉर्ड एकत्र कर कार्यालय को सील कर दिया गया है। अगले आदेश तक कंपनी का कार्यालय बंद रहेंगा। इस दौरान उन्होंने संपत्ति का पंचनामा बनाया। गवाह के रुप में कार्रवाई देख रहे दुकानदार असलम शेर खान एवं दिलीप जैन को साक्षी बनाया गया है। पंचनामा कागज पर दोनों के हस्ताक्षर कराकर कार्रवाई पूरी की। जाने से पहले जादव ने कहा कि उनकी तलाशी ली जाए।
एजेंटो का फायदा हुआ : चिटफंड कंपनी के संचालन के दौरान लोग तो लुटे लेकिन इसमें कार्यरत एंजेंटो की भरपूर कमाई हुई। कंपनी एक खाता खुलवाने पर एजेंटो को 15 से 20 प्रतिशम कमीशन देती थी। जिन एजेंटो ने टॉरगेट पूरा किया उन्हें कंपनी द्वारा चार पहिला वाहन उपहार में दिए गए। बीना मे ऐसे एंजेंटो की संख्या 50 के करीब है। वहीं कंपनी की हकीकत उजागर होने के बाद मैनेजर 8 माह पहले ही भाग गया था। कार्यालय को प्रसन्न और कमल नाम के कर्मी संभाल रहे थे। क्राइम ब्रांच से आए अधिकारियों ने पूरी जानकारी एकत्र कर तथा संपत्ति कर ब्योरा लिया।
जांच करती पुलिस।