दो कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया सस्पेंड
जो काम अधूरे हैं उन्हें तय सीमा में पूरा किया जाए। जो काम शुरु नहीं हुए हैं वे जल्द शुरू करें। यह बात कलेक्टर विकास नरवाल ने जैसीनगर जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने सीएचसी और शिक्षा केंद्र में चल रही गतिविधियों को देखा। जनपद में कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर देखा और गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीसीओ गणपत अहिरवार को काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करने के आदेश सीइओ अंजना नागर को दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं कैसे दी जा रही हैं, जानकारी ली। इसके बाद नरवाल शिक्षा केंद्र पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। संविदा कर्मचारी जेएल अहिरवार की सेवा समाप्ति के आदेश मौके पर ही फोन से जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
इसके बाद उन्होंने जनता की शिकायतें सुनी। लक्ष्मन अहिवार ने राहत राशि न मिलने और चंदाबाई ने मातृत्व योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। उन्होंने दोनों शिकायतें एसडीएम से हल करने को कहा।
कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन कराया जाए
बीना| वक्फ जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी ने विधायक महेश राय को कब्रिस्तान में बाऊंडीवाल बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। मो. हकीम हाशमी ने बताया कि नई बस्ती कुरवाई रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि के तीनों ओर प्लॉटिग की जा रही है जिससे कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। प्लॉटिंग के कारण गंदा पानी कब्रों में भर रहा है। ज्ञापन देकर जमीन का सीमांकन कराने तथा बाऊंड्री बनाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में असलम बेग, वहीद खां, मुन्ना खां, मो. इसराईल सौदागर, हाजी अब्दुल लतीफ, अब्दुल शकील खां, असलम खां, डॉ. साबिर खां, हाफिज जियाउल, सत्तार खां थे।
शिकायत के पहले समस्या का समाधान क्यों नहीं
शाहगढ़| तहसील परिसर में अंत्योदय मेला 13 फरवरी को लगेगा। इस संबंध में एसडीएम बीबी पांडेय ने समस्त विभाग प्रमुखों, कर्मचारियों और पंचायत सचिवों की बैठक लेकर जिम्मेदारियों दी। उन्होंने सचिवों से विकलांगों को लाभ सुनिश्चित करने एवं लाने-ले-जाने के लिये वाहन इंतजाम के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में मेडिकल बोर्ड द्वारा विकलांगों को दी जाने वाली सुविधा का यह प्रयोग शाहगढ़ अंत्योदय मेले से शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने सचिवों से मेले में आने वाली शिकायतों से पहले निराकरण होने अथवा न होने संबंधी वजह पूछी और दस्तावेज लाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा जो भी निर्देश दिए गए हैं उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर हर काम समय सीमा में करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा शौचायल और स्वच्छता अिभयान पर विशेष ध्यान दिया जाएग। बैठक में तहसीलदार आरएस मरावी, सीईओ सतीष सिंह नागवंशी, पंचायत इंस्पेक्टर एसआर भारद्वाज ने भी अपनी बात रखी।
कलेक्टर में जनपद कार्यालय का निरक्षण करते कलेक्टर विकास नरवाल।