- Hindi News
- National
- भीम वार्ड के चार हजार लोग 2 महीने से पानी को परेशान, महिलाएं पहुुंची नपा
भीम वार्ड के चार हजार लोग 2 महीने से पानी को परेशान, महिलाएं पहुुंची नपा
इस साल कम बारिश होने से जलसंकट की आहट अभी से सुनाई दे रही है। जलस्रोतों ने दम तोड़ दिया है और शहर में होने वाली जल सप्लाई कई इलाकों में अंतराल से होने लगी है। ग्रामीण अंचलों में नल-जल योजनाएं बंद हैं तो हैंडपंप भारी चल रहे हैं और कुएं रीत गए हैं। लोगों को पानी की जुगाड़ में दूर बने खेतों तक जाना पड़ता है। शहर के भीम वार्ड में रहने वाले चार हजार लोग पानी की समस्या से कुछ ज्यादा जूझ रहे हैं। पानी का इंतजाम वार्ड में न होने से लोग दूसरे वार्ड के हैंडपंपों पर जा रहे हैं। यही स्थिति और भी वार्डें की है। मंगलवार को इस वार्ड की महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय जाकर इस समस्या को बताना चाहा, लेकिन उनकी सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं था।