19 को बीना में अंत्योदय मेला लगेगा
बीना | जनपद पंचायत सभागार में एसडीएम रजनी सिंह ने अफसरों की बैठक लेकर 19 फरवरी को कृषि उपज मंडी में लगने वाले अंत्योदय मेले के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी जनता को उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाएं। शासन की योजनाओं का फायदा लेने वालों की सूची 10 तारीख तक सीईओ के यहां जमा करे। उन्होंने बारी-बारी से बीईओ, बीएमओ, महिला बाल विकास, सीएमओ, आरईएस सहित सभी अधिकारियों से उनके विभाग में चल रहे विकास कार्यो और योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में वन विभाग के अलावा जिस विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे उन्हें नोटिस जारी करने को कहा। बैठक में सीईओ राकेश शुक्ला, तहसीलदार बीएम शुक्ला, बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल, बीईओ दिनेश यादव, सीएमओ जीके यादव मौज्ूद थे।