पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने की थी हत्या

जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने की थी हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना। करीब एक माह पहले 15 डिसमिल जमीन के विवाद पर इटावा निवासी अजीज खां (60) के अंधेकत्ल की गुत्थी पठारी पुलिस ने सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हत्या के आरोपी कोई और नहीं बल्कि अजीज खां के पड़ोसी ही हैं। पुलिस के अनुसार अजीज खां की हत्या में शामिल आरोपियों में शफीक खां (46), साहिब खां (20) व एक अन्य नाबालिग है। तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। मालूम हो अजीज का अधजला शव पठारी थाना क्षेत्र के भालबामौरा के पास घोंगरिया जंगल में मिला था। पुलिस ने पीएम कराकर मामला जांच में लिया था।

खबरें और भी हैं...