पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीना में जीआरपी ने ट्रेन में चोरी की योजना बनाते 2 को पकड़ा

बीना में जीआरपी ने ट्रेन में चोरी की योजना बनाते 2 को पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरपी ने बीती रात दो युवकों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अन्य मामलों में महिला और एक युवक को पकड़ा है। जीआरपी ने बताया कि दमोह जिला निवासी कीरत अहिरवार (25), राजगढ़ निवासी गणेश सिसोदिया (19) दरगाह के पास बैठकर रेवांचल एक्सप्रेस में चोरी करने की योजना बना रहे थे। मुखिबर की सूचना पर उन्हें पकड़कर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सविता सिसोदिया को चोरी के संदेह पर पकड़ा है और उसके पास से एक मंगलसूत्र, मोबाइल जब्त किया है। उससे पता किया जा रहा है यह मोबाइल उसके पास कहां से कैसे आया। इसके अलावा ग्वालियर निवासी अमित शर्मा को पकड़ा गया है जिसके पास 5 माह पहले झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी गए संध्या सिंधे का मोबाइल जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...