पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत की नहीं बल्कि मंच पर अपनी जगह बनाने की होती है अहमियत

जीत की नहीं बल्कि मंच पर अपनी जगह बनाने की होती है अहमियत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयगर्ल्स कालेज में युवा उत्सव के दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. चंदा र|ाकर ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि हार जीत कोई मायने नहीं रखती है अहमियत रखता है तो केवल मंच पर स्थान बनाना। कार्यक्रम प्रभारी डॉ निशा जैन ने कहा कि युवा इस मंच कि शान है उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हे ये मंच दिया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान रंगोली के माध्यम से बेटियों की समाज में उपयोगिता के महत्व को प्रदर्शित किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने अापदा प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पिता यादव, द्वितीय स्थान पर प्राची जैन और तीसरे पर रोशनी तिवारी रही। वाद विवाद के पक्ष को लेकर पहले स्थान पर तृप्ति व्यास, दूसरे स्थान पर नेहा राय और तीसरे स्थान पर अर्पिता यादव रही। वाद विवाद विपक्ष के अवसर पर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर स्वाती जैन, प्राची जैन और शैली श्रीवास्तव रहीं। नाटक के दौरान नीतू राजपूत, साक्षी यादव और चंदन कुशवाहा उनके समूह ने अच्छा प्रदर्शन किया। समूह गान भारतीय में गीतिका पुरोहित, भावना पंथी और साक्षी यादव ने प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान लिया। प्रहसन विधा में छात्रा प्रवेश लोधी का पहला और दूसरे स्थान पर सोनम राय का समूह रहा। मूक अभिनय में पहला स्थान सोनम राय और दूसरा स्थान भावना कोरी का समूह रहा। मिमिक्री में पूनम प्रजापति अव्वल रही। रंगोली में क्रमश: मेघा विश्वकर्मा, नीतू साहू, ममता साहू, कामिनी पटैल और पलक जैन शामिल हुई।

बीना। शासकीयकन्या महाविद्यालय में युवा उत्सव के दौरान नाटिका का मंचन करती छात्राएं।