पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हटा पेड़, एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

नहीं हटा पेड़, एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों के सिर पर पुराने पेड़ से खतरा बना हुआ है।

ब्यावरा|जिला प्रशासनद्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। इसके विपरीत स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को नजर अंदाज किया जा रहा है। जूना ब्यावरा जगात चौक मिडिल स्कूल में सैकड़ों विद्यार्थियों पर एक पुराने पेड़ से खतरा मंडरा रहा है। इसे हटाने के लिए छह माह से शिक्षा विभाग नगर पालिका प्रशासन एक दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए इस काम टाल रहे हैं।

जूना ब्यावरा जगात चौक मिडिल प्रायमरी स्कूल में तीन सौ विद्यार्थी हैं। इनके अभिभावकों को स्कूल परिसर के पास एक क्षतिग्रस्त दीवार से बाहर की ओर झूल रहे पुराने पेड़ से खतरे की आशंका बनी रहती है। इस पेड़ को हटाने के लिए कई बार शिक्षा विभाग और नपा के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की, लेकिन पेड़ हटवाने की बजाय संबंधित अधिकारी एक दूसरे विभाग का काम होने का बात कहते हुए लगातार इस काम को टाल रहे हैं। जबकि तेज हवा में यह पुराना पेड़ किसी भी दिन स्कूल परिसर में गिरकर एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

किसके हवाले बच्चों की सुरक्षा : अभिभावकधीरू लाल, शिव प्रसाद का कहना है कि शिक्षा विभाग नपा की अनदेखी से हमारे बच्चों पर खतरे की आशंका बनी रहती है। लंबे समय बाद भी पुराने पेड़ के नहीं हटाया जा रहा है। ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा के जिम्मेदारी किस की होगी।

निर्देशितकरेंगे : नगरपालिका अधिकारी को स्कूल परिसर के पास के पेड़ को हटवाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।- जेपी यादव बीईओ ब्यावरा

^विद्यार्थियोंकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही पुराने पेड़ को हटवाने के इंतजाम किए जाएंगे। -इकरारअहमद, सीएमओनगर पालिका ब्यावरा