भाजपा घोषित करेगी अधिकृत प्रत्याशी
भाजपा घोषित करेगी अधिकृत प्रत्याशी
राजगढ़|सहकारी केंद्रीयबैंक के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्रसिंह सिसोदिया और जिलाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सीसीबी के संचालक मंडल के लिए पार्टी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। वह प्रत्याशी ही संचालक मंडल के लिए नामांकन फार्म भरेंगे। श्री सिसोदिया ने बताया कि अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी पदाधिकारी नामांकन फार्म भरते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई करेगी।
तिवारीदमोह, सिसोदिया राजगढ़ के प्रभारी
राजगढ़|सहकारिता चुनावके लिए भारतीय जनता पार्टी ने राजगढ़ के पूर्व विधायक पं. हरिचरण तिवारी को दमोह जिले का पर्यवेक्षक बनाया है। राजगढ़ में प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्रसिंह सिसोदिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
किसानमोर्चा की बैठक
राजगढ़|भारतीय जनतापार्टी के किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे मंगलभवन में हुई। इसमें किसान सम्मेलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मानसिंह राजपूत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए इस किसान सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, विधायक कुंवर कोठार, पूर्व विधायक मोहन शर्मा सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।
चिमनीकी आग से बालिका झुलसी
ब्यावरा|गांव बामलाबेमें मंगलवार सुबह एक बालिका द्रोपदी पुत्री उदा बंजारा पर जलती चिमनी गिर गई। इससे बालिका के पैर झुलस गए। घायल बालिका को सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।
नएतहसील भवन में नहीं स्टांप की सुविधा
ब्यावरा|अस्पताल रोडपर बनाए गए भवन में छह माह से तहसील कार्यालय लग रहा है,लेकिन यहां लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं। नए कार्यालय में स्टांप वेंडर नहीं होने से लोगों को एक किमी दूर इंदौर नाका पुराने तहसील कार्यालय परिसर से स्टांप लाना पड़ रहे हैं। इसमें लोगों का समय के साथ ऑटो किराया में राशि खर्च हो रहा है। इसके अलावा नए भवन में लोगों के लिए पेयजल के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। दूर दराज के ग्रामीण सहित शहर के लोग पानी के लिए यहां वहां भटकते नजर आते हैं। रामचंद्र वर्मा ने मांग की है कि तहसील में स्टांप की सुविधा होना चाहिए। इससे लोगों की परेशानियां दूर