दो स्थानों पर रेल टिकट की सुविधा
ब्यावरा|स्टेशन कीटिकट खिड़की पर विभिन्न ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट पाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए रेल मंडल ने एक और जन साधारण बुकिंग काउंटर शुरू कराया है। सोमवार को शहीद भरथरे बस स्टैंड परिसर में खोले गए इस काउंटर से आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। इस काउंटर से पहले रेल मंडल द्वारा स्टेशन रोड पर भी रेल टिकट सुविधा बनाई जा चुकी थी। स्टेशन मास्टर एल सी मीना ने बताया कि स्टेशन के अलावा दो स्थानों पर रेल टिकट मिलने से लोगों को परेशानियां नहीं होंगी।