पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावण पुतला दहन स्थल के लिए अलग से रोशनी के इंतजाम

रावण पुतला दहन स्थल के लिए अलग से रोशनी के इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र पर्व पर सुधार रहे ट्रैफिक

ब्यावरा|नवरात्र कीशुरुआत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मेन रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कवायद शुरू कर रखी हैं। शुक्रवार को पुलिस मोबाइल वाहन में मौजूद पुलिस जवान मेन रोड पर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को समझाइश देते नजर आए। शाम से देर रात तक झांकी पंडालों के आसपास मेन रोड पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ताकि देवी झांकियों देवी प्रतिमाओं के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो।

ब्यावरा|बिजली वितरणकंपनी नगर पालिका के सहयोग से विजया दशमी पर्व पर रावण के पुतला दहन स्थल पर अलग से रोशनी के इंतजाम करेगी। इसके लिए बिजली कंपनी पुतला दहन स्थल पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी ताकि नवरात्र पर्व के तहत अंजनीलाल मंदिर धाम आसपास क्षेत्र में हो रही बिजली सप्लाई का लोड एक ही ट्रांसफार्मर पर नहीं पड़े। तीन अक्टूबर से पहले अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को बिजली कंपनी द्वारा स्थापित किए जाने के बाद इसकी मदद से रावण दहन स्थल परिसर सहित रास्ते में रोशनी के लिए हैलोजन लगाए जाएंगे।

बिजली कंपनी के एई कैलाश चौधरी ने बताया कि इसके लिए नपा द्वारा राशि वहन की जा रही है, लेकिन इस कवायद से पुतला दहन स्थल, अंजनीलाल मंदिर धाम परिसर सहित बीच रास्ते में बिजली से संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। इससे हजारों श्रद्धालु पर्याप्त रोशनी के बीच रावण दहन अंजनीलाल मंदिर धाम में दर्शन का लाभ ले सकेंगे।